Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीप, होगी धन की वर्षा

By: Pinki Tue, 02 Nov 2021 4:15:16

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीप, होगी धन की वर्षा

2 नवंबर को यानी आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन से ही 5 दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी के गहने, बर्तन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। मान्‍यता है कि अगर धनतेरस के दिन धन प्राप्ति के लिए आप कुछ उपाय करें तो यह पूरा हो जाता है। ऐसी ही एक मान्‍यता है कि अगर आप धनतेरस के दिन कुछ खास जगहों पर दीप जलाएं तो जीवन में धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं धनतेरस के दिन किन जगहों पर दीप जलाना चाहिए।

dhanteras 2021 lighting diya tips,dhanteras 2021,dhanteras ,धनतेरस

धनतेरस के दिन इन जगहों पर जलाएं दीप

पीपल के पेड़ के नीचे


धनतेरस की शाम अगर आप एक दीप पीपल के पेड़ के नीचे जलाते हैं तो इसे शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि पीपल के पेड़ में माता लक्ष्मी का वास होता है और अगर इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाया जाए तो सालभर धन की कमी नहीं होती।

dhanteras 2021 lighting diya tips,dhanteras 2021,dhanteras ,धनतेरस

बेल के पेड़ के नीचे

बेल के पेड़ के नीचे भी धनतेरस की रात को दीप जलाना शुभ माना जाता है। अगर आप इस दिन धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए बेल के पेड़ के नीचे दीप जलाते है तो आपको सालभर धन की कमी नहीं होती।

dhanteras 2021 lighting diya tips,dhanteras 2021,dhanteras ,धनतेरस

श्‍मशान में

धनतेरस की रात मान्‍यता है कि श्मशान घाट में दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन संबंधी परेशानियां दूर होती है।

dhanteras 2021 lighting diya tips,dhanteras 2021,dhanteras ,धनतेरस

घर की चौखट

धनतेरस की शाम को घर की चौखट पर भी दीप जरुर जलाना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और धन की परेशानी से छुटकारा दिलाती हैं।

नोट:
इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ये भी पढ़े :

# Diwali 2021 : इस देश में दिवाली के दिन भगवान नहीं बल्कि होती हैं कुत्तों की पूजा!

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com